अमेरिका की प्रसिद्ध शार्ट सेलिंग फर्म Hindenburg रिसर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाल कर तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट के जरिये उन्होंने चेतावनी दिया है और लिखा है की “Something big soon India ” जिसका मतलब है की भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। इनके चेतावनी को लेकर माना जा रहा है की पिछले बार की तरह इस बार भी किसी भारतीय कंपनी के बारे में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

आखिर इससे पहले क्या हुआ था?

पिछली बार इन्होने 2023 में Gautam Adani के बारे में रिपोर्ट जारी किया था। जिसकी वजह से उनके शेयरो में भारी गिरावट देखी गयी थी और संपत्ति के मामले में वो दूसरे नंबर से सीधा 34 नंबर में आ गए थे। आज सुबह लगभग 5:34 बजे शनिवार के दिन उन्होंने Elon Musk की स्वामित्व वाली X पर पोस्ट करते हुए अमेरिका कंपनी ने भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे की ओर संकेत दिया है। हलाकि ये खुलासा किसके बारे में है या किस कंपनी के बारे में है Hindenburg ने कोई खुलासा नहीं किया है की आखिर “भारत में क्या बड़ा होने वाला है”।

Hindenburg Research

Hindenburg Research का बैकग्राउंड

हिंडनबर्ग रिसर्च उन कंपनियों पर गहन जांच रिपोर्ट जारी करने के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हे वह धोखाधड़ी या अनैतिक प्रथाओं में लिप्त मानता है। Hindenburg की रिपोर्ट्स अक्सर बाजार में बड़ी प्रतिक्रिया उत्पन्न करती है, जिससे कंपनियो के शेयर की कीमते गिर जाती है। फर्म ने पारंपरिक विश्लेषकों द्वारा अनदेखी किये गए मुद्दों को उजागर करने के लिए एक गहरी रिसर्च के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है।

Gautam Adani की कंपनियो के साथ 2023 में आखिर क्या हुआ था ?

जनवरी 2023 में Adani Group की कंपनियो को लेकर Hindenburg रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी किया था। और इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने बताया था की अडानी ग्रुप बड़े पैमाने पर शेयर-कीमत में हेरफेर और कॉर्पोरेट धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उनके शेयरो में काफी गिरावट दर्ज की गयी थी। और SEBI का कहना था कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने Adani group की कंपनियो के शेयरो में उतार चढ़ाव का फायदा उठाया था। इस साल जून 2024 में Hindenburg एक बार फिर से चर्चा में आया था।

शॉर्ट सेलिंग आखिर क्या होती है ?

शॉर्ट सेलिंग का मतलब उन शेयरो को बेचने से है जो ट्रेड के समय ट्रेडर के पास होते ही नहीं है। आसान भाषा में कहे तो जिस तरह आप पहले शेयर खरीदते है और फिर उसे बेचते है, उसी तरह शार्ट सेलिंग में पहले शेयर बेचे जाते है और फिर उन्हें ख़रीदा जाता है। इस तरह बीच का जो अंतर आता है, वही आपका प्रॉफिट या लॉस होता है।

Hindenburg ने कई कंपनियो का फोड़ चुका का भांडा

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कई कंपनियो पर गहरी जांच रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिनके बाद इन कंपनियों के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आयी है। आईये जानते है कुछ प्रमुख कंपनियों के बारे में जिन्हे हिंडनबर्ग की रिपोर्टो से बड़ा नुकसान हुआ था।

Nikola Corporation (2020): हिंडनबर्ग ने निकोला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था की, कंपनी ने अपनी तकनीक और उपलब्धियों के बारे में निवेशकों को गुमराह किया। इस रिपोर्ट के बाद निकोला के शेयर की कीमत में भरी गिरावट आयी और कंपनी के संस्थापक ट्रेवर मिल्टन को इस्तीफा देना पड़ा।

Adani group (2023): हिंडनबर्ग ने भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक है, अडानी ग्रुप पर स्टॉक्स मैनीपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इससे अडानी कंपनियो के शेयर की कीमतों में तेज़ गिरावट आयी और भारत में कॉर्पोरेट गवर्नमेंट पर सवाल उठे।

Lordstown Motors (2021): इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप पर निवेशकों को प्रीऑर्डर और तकनीकी तैयारिओं के बारे में गुमराह करने का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर की कीमत में भारी गिरावट आई और सीईओ और सीएफओ को इस्तीफा देना पड़ा।

इसी तरह कुछ अन्य कंपनिया भी है जैसे- Genius Brands, Clover Health, China Metal Resources Utilization, etc.

For More:- https://stockynews.com/top-10-defence-stocks-2024-lt-bel-hal-csl-mdsl-bdl/

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *