Hyundai Motor India IPO: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) भारत में अक्टूबर 2024 में अपना (IPO) लेकर आ रही है। यह IPO देश के इतिहास में सबसे बड़े IPO में से एक माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनी लगभग Rs.28,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रख रही है। यह IPO पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) होगा, यानी कि इसमें नई शेयरो की पेशकश नहीं की जाएगी, बल्कि कंपनी की पैरेंट कंपनी, Hyundai Motor कारपोरेशन, अपनी 17.5% हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी का परिचय

Hyundai Motor India, भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक प्रमुख खिलाडी है, और यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। कंपनी विभिन्न प्रकार के यात्री वाहनों की पेशकश करती है, जिनमे Sedan, Hatchback, SUV, और Electric vehicle (EV) शामिल है। यह कंपनी वैश्विक Hyundai Motor ग्रुप का हिस्सा है, जो विश्व में तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है।

Hyundai Motor India IPO

Hyundai Motor India IPO List

Price RangeRs.1,865- Rs.1,960
Issue Size27870.16 Cr.
Lot Size7 shares
Bidding Dates15 Oct 2024- 17 Oct 2024
Minimum InvestmentRs.13,055

IPO की मुख्य जानकारी

IPO का प्रकार: OFS, जहा हुंडई मोटर कारपोरेशन अपने शेयर बेचेगी और कोई नई शेयर जारी नहीं की जाएगी।

प्राइस बैंड: इस IPO के तहत प्रति शेयर कीमत Rs.1,865 से Rs.1,960 के बीच हो सकती है।

तारीखे: यह IPO 15 अक्टूबर 2024 खुलेगा और 17 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। 22 अक्टूबर 2024 को हुंडई के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।

आरक्षण और आवंटन

इस IPO के तहत शेयर आवंटक तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

QIB: कुल प्रस्ताव का 50% तक।

रिटेल निवेशक: कम से कम 35% ।

NII: कम से कम 15%

रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि लगभग Rs.13,720 होगी, जिसमे सात शेयरो का एक लॉट शामिल होगा। उच्च नेट-वर्थ वाले व्यक्ति अधिक निवेश कर सकते है।

Hyundai Motor India IPO

एंकर निवेशक और संस्थागत रूचि

इस IPO के लिए संस्थागत निवेशकों में पहले से ही बड़ी रूचि देखि जा रही है। 14 अक्टूबर 2024 को, कंपनी ने एंकर निवेशकों से Rs.8,315 करोड़ जुटाए। इसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों की एक मिश्रित श्रेणी शामिल है, जैसे परिसंपत्ति प्रबंधन, बीमा कंपनियां, पेंशन फंड और सॉवरेन वेल्थ फंड्स एंकर निवेशकों के शेयरो पर लॉक-इन अवधि होगी, जिसमे से आधे 30 दिनों के बाद और बाकी 90 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

वित्तीय स्थिति

हुंडई मोटर इंडिया की वित्तीय स्थिति भी काफी मजबूत है। मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी का आय पिछले साल की तुलना में 16% बढ़ा और शुद्ध लाभ (PAT) में 29% की वृद्धि हुई। कंपनी का कुल आय Rs.71.302 करोड़ था, और शुद्ध लाभ Rs.6,060 करोड़ तक पहुंच गया। ये आकड़े कंपनी की मजबूत विकास दर और अनुकूल बाज़ार परिस्थितियों को दर्शाते है।

Hyundai Motor India IPO

कंपनी ने अपनी डीलर नेटवर्थ का भी विस्तार किया है, जिसमे पूरे भारत में 1,366 बिक्री पॉइंट और 1,550 सर्विस सेंटर शामिल है। हुंडई मोटर इंडिया Africa, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया के बाज़ारो में निर्यात भी करती है।

बाज़ार पर प्रभाव और दृष्टिकोण

Hyundai का यह IPO ऐसे समय पर आ रहा है जब भारतीय शेयर बाज़ारो में आर्थिक विकास और निवेशकों की बढ़ती रूचि देखने को मिल रही है। भारतीय बाज़ारो में 2024 में अब तक $9 बिलियन से अधिक की पूंजी जुटाई जा चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। अगर यह IPO सफल रहता है, तो यह न केवल LIC के IPO का रिकॉर्ड तोड़ सकता है, बल्कि एशिया के सबसे बड़े IPO में से एक के रूप में भी गिना जाएगा।

कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो और भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र में इसकी योजनाओ के चलते, यह IPO निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर बन सकता है। हालांकि, बाज़ार की मौजूदा स्थिति और निवेशकों की आवशयकताओ के आधार पर, निवेशकों को इस IPO में निवेश करने से पहले सही मूल्यांकन और विश्लेषण करना आवश्यक होगा।

Frequently Asked Questions

Que. Hyundai Motor India IPO कब खुलेगा?

Ans. Hyundai Motor India IPO 15 October 2024 17 October 2024 को खुलेगा।

Que. Hyundai Motor India IPO की प्राइस रेंज क्या है?

Ans. Hyundai Motor India IPO की प्राइस रेंज Rs.1,865 से Rs.1,960 प्रति शेयर है।

Que. Hyundai Motor India IPO जरिए कितनी राशि जुटाई जाएगी?

Ans. Hyundai Motor India IPO का लक्ष्य लगभग Rs.28,000 करोड़ जुटाना है।

Que. Hyundai Motor India IPO की वित्तीय स्थिति कैसी है?

Ans. Hyundai Motor India IPO में QIB, रिटेल निवेशक और NII हिस्सा ले सकते है।

Que. क्या इस IPO में एंकर निवेशक भाग लेंगे?

Ans. हां, एंकर निवेशकों ने पहले ही Rs.8,315 करोड़ निवेश किया है।

Que. Hyundai Motor India IPO ने न्यूनतम निवेश कितनी राशि का होगा?

Ans. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश लगभग Rs.13,720 (7 शेयरो का लॉट) होगा।

For More: https://stockynews.com/garuda-construction-and-engineering-ipo-price-gmp/

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *