New COVID-19 XEC variant: सितंबर 2024 में COVID-19 का नया वैरिएंट, XEC, यूरोप में तेज़ी से फ़ैल रहा है, जिसने वैज्ञानिको और स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। यह वैरिएंट सबसे पहले जून 2024 में जर्मनी में पाया गया था, और तब से यह यूरोप के कई देशो जैसे डेनमार्क, जर्मनी, यूके, और नीदरलैंड्स में फ़ैल चुका है। अब तक इस वैरिएंट के केस लगभग 13 देशों में दर्ज किए गए है, और इसके तेज़ प्रसार की संभावना जताई जा रही है।

New COVID-19 XEC variant

XEC वैरिएंट की उत्पत्ति

XEC एक Recombinate वैरिएंट है, जिसका मतलब यह अलग-अलग उपवैरिएंट्स का संयोजन है। यह दो ओमीक्रान सबवैरिएंट्स- KS.1.1 और KP.3.3 -का मिश्रण है। KS.1.1 वैरिएंट को आमतौर पर FLiRT कहा जाता है, और यह पहले से ही दुनिया के कई हिस्सों में कोविड केसो में वृद्धि कर रहा है। KP.3.3 को FLuQE कहा जाता है, और इसमें कुछ म्युटेशन हुए है जो इसे मानव कोशिकाओं अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ने में सक्षम बनाते है।

इसका प्रभाव और संक्रमण दर दोनों ही काफी बढ़ते नज़र आ रहे है। जर्मनी और डेनमार्क में XEC variant के केसो की दर 16-17% तक बढ़ी है, जबकि यूके और नीदरलैंडस में यह 11-13% के बीच है। यह वैरिएंट अब यूरोप के आलावा उत्तरी अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में भी फैलने लगा है।

XEC वैरिएंट के लक्षण

XEC वैरिएंट के लक्षण पहले देखे गए कोविड वैरिएंट्स से काफी मिलते-जुलते है। इसमें प्रमुख लक्षण शामिल है:

  • बुखार
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • खांसी
  • भूख न लगना
  • शरीर में दर्द
  • सूंघने की क्षमता का खोना

इन लक्षणों कारण इसे आम फ्लू या सर्दी के साथ भी मिलाया जा सकता है, जिससे इसे पहचानने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अधिकांश लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाते है, लेकिन कुछ मामलों में रिकवरी में अधिक समय भी लग सकता है।

New COVID-19 XEC variant

XEC वैरिएंट और टीकाकरण

चूंकि XEC ओमीक्रॉन वंश का ही हिस्सा हो, वैज्ञानिकों का मानना है कि मौजूदा टीके और बूस्टर शॉट्स इसके खिलाफ प्रभावी होंगे। हालांकि, इसके तेज़ी से फैलने के कारण विशेषज्ञों ने लोगों को टीकाकरण जारी रखने और बूस्टर डोज़ लेने की सलाह दी है, खासकर उन लोगो के लिए जिन्हे गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक है।

विशेषज्ञों कहना है कि XEC वैरिएंट के खिलाफ भी टीके गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने से बचाने में सक्षम होंगे। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने पहले ही उन लोगो को मुफ्त बूस्टर शॉट्स देना शुरू कर दिया है, जिन्हे COVID-19 से अधिक खतरा है।

वैज्ञानिको की चिंता

हालांकि XEC वैरिएंट अभी पूरी तरह से हावी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तीव्र प्रसार दर को देखते हुए वैज्ञानिको का मानना है कि आने वाले महीनो में यह सबसे प्रमुख वैरिएंट बन सकता है। डॉक्टर एरिक टोपोल के अनुसार,“XEC वैरिएंट आने वाले समय में सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।” इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता जाएगा और संक्रमण दर बढ़ेगी, यह वैरिएंट अधिक संख्या में लोगो को संक्रमित कर सकता है।

New COVID-19 XEC variant

बचाव के उपाय

XEC वैरिएंट से बचने के लिए विशेषज्ञ अभी भी वही सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे है, जो पहले से दी जाती रही है:

  • नियमित रूप से हाथ धोना
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना
  • मास्क पहनना, खासकर बंद स्थानों में
  • जिन लोगो में COVID-19 के लक्षण दिखे, उनसे दूरी बनाना

इसके आलावा, अच्छी वेंटिलेशन वाले स्थानों में रहना और उचित स्वच्छता रखना भी संक्रमण से बचने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

XEC variant COVID-19 का नया चेहरा है, जो वैज्ञानिको के लिए एक नई चुनौती बनता जाए रहा है। इसका प्रसार तेज़ है और इसके लक्षण अन्य कोविड वैरिएंट्स से मिलते-जुलते है। हालांकि, मौजूदा टीके और बूस्टर शॉट्स इसके खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकते है, फिर भी यह जरूरी है की लोग सावधान रहे सभी आवश्यक एहतियातों का पालन करे। आने वाले समय में इसके प्रभावों और प्रसार को देखते हुए वैज्ञानिको और स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा इसे लेकर और अधिक जानकारी दी जाएगी।

For More: https://stockynews.com/mpox-virus-india-monkey-causes-symptoms-treatment/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *