Rahul Gandhi: राष्ट्रीय खेल दिवस पर राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया है। 29 अगस्त 2024 को, उन्होंने अपनी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किए गए जिउ-जित्सु अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो उनके फिटनेस और सामुदायिक सहयोग के विचारो को प्रदर्शित करता है। इस ख़ास मौके पर उन्होंने आने वाले दिनों में “भारत डोजो यात्रा” शुरू करने की योजना का ऐलान किया है, जिसमे बच्चो और युवाओ को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Rahul Gandhi: Bharat Jodo Nyaye Yatra

Rahul Gandhi का मार्शल आर्ट्स से जुड़ाव

Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनका रोजाना का रूटीन शाम को जिउ-जित्सु का अभ्यास करना था। यह प्रथा केवल फिटनेस बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि सामूहिकता और अनुशासन को बढ़ावा देने का एक तरीका बन गई। इस यात्रा में न सिर्फ राहुल ने खुद इस कला को सीखा, बल्कि उन्होंने यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर युवाओ और बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया। उनके कैंप साइट पर हर शाम यह एक महत्वपूर्ण गतिविधि बन गई, जो पूरे समूह को एकजुट करती थी।

Rahul Gandhi का मार्शल आर्ट्स

राहुल गांधी ने कहा, “हमारे कैंप साइट पर हर शाम जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। यह न केवल फिटनेस के लिए था, बल्कि इसमें हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया।”

Bharat Dojo Yatra: एक नई पहल

राहुल गांधी ने अपने वीडियो के साथ यह ऐलान किया कि जल्द ही वह “भारत डोजो यात्रा” शुरू करने वाले है। इस यात्रा का उद्देश्य है की देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर युवाओं और बच्चो को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देना। इसका मुख्य मकसद युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन और धैर्य जैसे गुणों का विकास करना है।

Rahul Gandhi: Bharat Dojo Yatra

उन्होंने मार्शल आर्ट्स की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण का भी जरिया है। राहुल गांधी का मानना है कि मार्शल आर्ट्स जैसे खेलों के माध्यम से युवाओं को न केवल आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा सकते है, बल्कि यह समाज को और अधिक सुरक्षित और संवेदनशील बना सकता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने खेलो के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल किसी भी समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाते है। उनके अनुसार, हर किसी को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए क्योकि इससे न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मानसिक शक्ति भी बढ़ती है।

Rahul Gandhi का असल उद्देश्य

राहुल गांधी की “भारत डोजो यात्रा” उनकी फिटनेस और सामाजिक जुड़ाव की सोच का एक विस्तार है। इस नई पहल से देश के युवा न केवल शारीरिक रूप से सशक्त होंगे, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा और अनुशासन के महत्वपूर्ण गुण भी सिखाए जाएंगे। यह कदम समाज में खेलो के महत्व को और अधिक बढ़ावा देगा, और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

मार्शल आर्ट्स की यह यात्रा राहुल गांधी की सोच को दर्शाती है की खेल केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है।

For more:- https://stockynews.com/ganesh-chaturthi-2024-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *