Shiv Texchem IPO: शिव टैक्सकेम लिमिटेड का आईपीओ 8 अक्टूबर 2024 से 10 अक्टूबर 2024 तक खुलेगा। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी Rs.101.35 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड Rs.158 से Rs.166 प्रति शेयर रखा है, जिसमे न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयरो का है। खुदरा निवेशकों को कम से कम Rs.132,800 का निवेश करना होगा, जबकि हाई नेट वर्थ को कम से कम 2 लॉट (1,600 शेयर) के लिए Rs.265.600 निवेश करने होंगे।

Shiv Texchem IPO

कंपनी का परिचय

Shiv Texchem लिमिटेड की स्थापना 2005 में हुई थी और यह हाइड्रोकार्बन-आधारित रसायनो के आयात और वितरण में एक अग्रणी कंपनी है। ये रसायन विभिन्न उद्योगों में उपयोग किये जाते है, जैसे कि-

  • Paints और Coatings
  • Agrochemical
  • Pharmaceuticals
  • Speciality Polymers

कंपनी चीन,ताइवान, दक्षिण कोरिया, कुवैत, क़तर, अमेरिका, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और इटली जैसे देशो से अपने उत्पादों का आयात करती है। कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में अपकोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हेमानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड और गुजरात फ्लोरोकेमिकल लिमिटेड शामिल है। शिव टेक्सकेम ने अपनी उत्पाद श्रृंखला को वित्तीय वर्ष 2022 से 2024 के बीच 21 से बढ़कर 39 कर लिया है, और इसका ग्राहक आधार भी 400 से बढ़कर 650 हो गया है।

Shiv Texchem IPO List in Details

Price RangeRs.158-Rs.166
Issue Size101.35Cr
Lot Size800 shares
Minimum Investment8 Oct 2024-10 Oct 2024
Bidding DatesRs.1,26,400

Shiv Texchem IPO

IPO की प्रमुख बाते

Shiv Texchem IPO पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई प्रमोटर्स शेयर बिक्री नहीं कर रहे है। इस आईपीओ के शेयर BSE SME पर सूचीबद्ध होंगे।

प्रमुख तिथियाँ :

IPO खोलने की तिथि: 8 अक्टूबर 2024

IPO बंद होने की तिथि: 10 अक्टूबर 2024

आवंटक की तिथि: 11 अक्टूबर 2024

रिफंड की तिथि: 14 अक्टूबर 2024

सूचीबद्ध होने की तिथि: 15 अक्टूबर 2024

निवेश की आवश्यकताएँ और आवंटन

Shiv Texchem IPO में खुदरा निवेशक न्यूनतम 80 शेयरो के लिए आवेदन कर सकते है, जिसकी लागत Rs.132,800 होगी। HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2 लॉट (1600 शेयर) का है, जिसकी लागत Rs.265,600 होगी।

इस आईपीओ में 50% शेयर योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए आरक्षित है, 35 % खुदरा निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (HNI) के लिए है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

Shiv Texchem की वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनी का आय वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 के बीच 37% की वृद्धि के साथ Rs.1,53,668 लाख हो गया। इस अवधि में शुद्ध लाभ (PAT) 88% की वृद्धि के साथ Rs.3,011 लाख हो गया। कंपनी का ROE 19.08% है, जबकि ROCE 26.88% है।

IPO का उद्देश्य

Shiv Texchem IPO के माध्यम से जुटाए गए धन का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा:

  • दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करना।
  • सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।

Shiv Texchem IPO

निवेश के फायदे और जोखिम

फायदे

विविध उत्पाद पोर्टफोलियो: Shiv Texchem का व्यवसाय कई उद्योगों में फैला हुआ है, जो इसे किसी एक उद्योग पर निर्भर नहीं रहने देता।

मजबूत ग्राहक संबंध: कंपनी के ग्राहकों के साथ लंबे समय से व्यापारिक संबंध है, जिससे उसकी मांग स्थिर रहती है।

वित्तीय वृद्धि: कंपनी ने पिछले कुछ वर्षो में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे इसका वित्तीय स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।

जोखिम

विशिष्ट उद्योगों पर निर्भरता: कंपनी का व्यवसाय मुख्य रूप से पेंट्स, कोटिंग्स और एग्रोकेमिकल्स जैसे उद्योगों पर निर्भर है। अगर इन उद्योगों में मंदी आती है, तो कंपनी के व्यवसाय पर प्रभाव पड़ सकता है।

लंबी अवधि के अनुबंधों की कमी: कंपनी के पास लंबी अवधि के अनुबंधों की कमी है, जिससे अगर कोई प्रमुख ग्राहक कंपनी छोड़ देता है, तो यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

Frequently Asked Questions

Que. Shiv Texchem IPO कब खुलेगा?

Ans. Shiv Texchem IPO 8 October 2024 को खुलेगा।

Que. Shiv Texchem IPO की कीमत बैंड क्या है ?

Ans. Shiv Texchem IPO की कीमत बैंड Rs.158 से Rs.166 प्रति शेयर है।

Que. Shiv Texchem IPO का मुख्य व्यवसाय क्या है?

Ans. Shiv Texchem हाइड्रोकार्बन-आधारित रसायनो को आयात और वितरण करता है।

Que. कंपनी ने कितने ग्राहक बनाये है?

Ans. Shiv Texchem के 2024 तक 650 से अधिक ग्राहक है।

Que. Shiv Texchem IPO का उद्देश्य क्या है?

Ans. कंपनी लंबी अवधि की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहती है।

For More: https://stockynews.com/garuda-construction-and-engineering-ipo-price-gmp/

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *